रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में शनिवार को साला के ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तरवां थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश अपने बड़े भाई अनिल के साले शरद के घर गया था। सुबह शरद के साथ वह मेहनाजपुर के ढकवा गांव पहुंचा।
परिजनों के अनुसार दोनों ने शराब पी, जिसमें बृजेश ने अधिक मात्रा में सेवन कर लिया। शाम होते-होते उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृजेश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है
