आजमगढ़।  रोडवेज स्थित एक होटल सभागार  में रविवार को रोटरी क्लब का 57वां दायित्वग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वाराणसी से आए पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उत्तम अग्रवाल रहे। कार्यक्रम से पहले नव-नियुक्त अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल के नेतृत्व में बवाली मोड़ स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्तों को वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया गया।

देर रात दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। 2024-25 के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने पूर्व सचिव श्रेय अग्रवाल को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। इसके बाद श्रेय अग्रवाल ने रवि शंकर को कॉलर पहनाकर सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्य अतिथि ने 2025-26 की नवनियुक्त 12 सदस्यीय टीम को बैज पहनाकर दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरिकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, सूरज श्रीवास्तव, मोहिता जैन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल ने घोषणा की कि रोटरी क्लब जल्द ही राजघाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण कराएगा तथा नेत्र चिकित्सा शिविरों के माध्यम से मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाएगा।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, अतुल कुमार अग्रवाल, सुंदरम अग्रवाल, आशीष गोयल, अजय अग्रवाल, मधुर गोयल, मंजु अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, समाजसेवी ऋत्विक जयसवाल, भाजपा नेता प्रवीन सिंह सहित कई सामाजिक संगठन व भाजपा के वरिष्ठजन मौजूद रहे।