रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आज़मगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर अतरौलिया पुलिस ने बारिश की परवाह किए बिना भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। अतरौलिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा की शुरुआत थाने से की।

यात्रा अतरौलिया बाजार, खानपुर फतेह, हैदरपुर परमेश्वरपुर, छितौनी, लोहरा, मदियापार सहित कई ग्राम सभाओं से होते हुए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः अतरौलिया थाने पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान ‘जय हिंद’, ‘जय जवान’, ‘जय किसान’ के गगनभेदी नारों से क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस जवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के साथ दरोगा विनय कुमार यादव, दरोगा उमेश यादव, दरोगा पवन सिंह, गोविंद मौर्य, शुभम सिंह, मनोज यादव, उमेश यादव, बबलू अली सहित पुलिस एवं होमगार्ड के कई जवान मौजूद रहे। बरसात में भी जवानों का जोश और देशभक्ति देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की।