आज़मगढ़। जिले के थाना पवई की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवसागर यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान रज्जाकपुर तिराहे पर अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र तीजू यादव निवासी रज्जाकपुर थाना पवई को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक नाजायज कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में वह हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामदगी के आधार पर थाना पवई में मु0अ0सं0 225/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।