
आज़मगढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सभी को मिठाई भी वितरित की गई।
इसके पहले पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा कुल तीन अधिकारी/कर्मचारी को पदक/सम्मान चिन्ह और पीआरवी (डायल-112) के 10 अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित मिश्र और आरक्षी साइबर थाना एजाज अहमद को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc) सिल्वर से सम्मानित किया गया।


स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा देशभक्ति और शौर्य की भावना जागृत करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।










