आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने सबसे पहले पी.डी.ए. भवन अनवरगंज आजमगढ़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान हीरा लाल, लवंग लता, अजीत कुमार राव, इंजीनियर जाहिद, जवाहिर यादव, विकास प्रजापति, सोहन सोनकर, सुभाष, राजेश यादव, राधे यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हवलदार यादव ने कहा कि 15 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन है। सन् 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए देश के कई नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और नेताओं ने जेल में यातनाएं सहकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी।

जिला अध्यक्ष ने शहीदों के सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश हमें एकजुट रखता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी मिलकर देश की आजादी में योगदान दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आज कुछ ताकतें देश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव फैलाकर एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, जिसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार यादव ने की और संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन नंदलाल यादव, जवाहिर यादव, जीएस प्रियदर्शी, राम सिंगार यादव, विवेक सिंह, बबीता चौहान, संतोष कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।