
आजमगढ़। जिले के थाना रानी की सराय पुलिस ने युवती से छेड़खानी और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
बीते 13 अगस्त को जब 22 वर्षीय पीड़िता थाना रानी की सराय पहुंची और लिखित तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपी उमेश पासवान ने उसे मोबाइल नंबर लिखकर कागज फेंका और छेड़खानी की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और उसकी बहन के साथ बाल पकड़कर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और बाद में धाराओं में वृद्धि की।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव और राजकेश्वर सिंह ने शनिवार को कस्बा रानी की सराय से आरोपी उमेश पासवान को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया ।
