रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के कोतवाली महराजगंज पुलिस ने अपहरण के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

बीते 13 अगस्त को वादिनी ने कोतवाली महराजगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को विपक्षी आदर्श सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी शम्भूपुर थाना अहरौला, अपने सहयोगियों के साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना महराजगंज में धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसमें आरोपी आदर्श सिंह के साथ विकास चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी निवासी पहाड़पुर मोहल्ला, निसवागली पुलिस चौकी पहाड़पुर तथा हर्ष सिंह पुत्र अज्ञात को भी नामजद किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुबाष सिंह को सौंपी गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। शनिवार को उपनिरीक्षक सुबाष सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी आदर्श सिंह उर्फ शिवनन्दन सिंह  पुत्र विकास सिंह निवासी शम्भूपुर को नरोत्तमपुर पुलिया के पास से  गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।