आजमगढ़। हाफ लेमन रेडियो, तपस्या सामाजिक संस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘वंदे वर्दीम – आजमगढ़ प्रहरी उत्सव’ के तहत कई पुलिसकर्मियों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेंज के डीआईजी सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कला भवन दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर कोई कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध दिखा

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस समाज की प्रहरी है और केवल तब सफल हो सकती है जब आम जनता भी सहयोग दे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पुलिसकर्मियों को आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की नसीहत दी और उत्साह के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने आयोजकों—हाफ लेमन रेडियो और तपस्या क्रिएटिव स्कूल—को बधाई दी।

इस मौके पर डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. पीयूष कुमार सिंह, डॉ. सुमन यादव, आशुतोष रुंगटा, आजेंद्र राय, संतोष यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।