
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ओर जहां अवैध असलहे के साथ अभियुक्त को दबोचा, वहीं जनपद के विभिन्न थानों से कुल 51 वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहाउद्दीनपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी व उनकी टीम ने संजय यादव पुत्र स्व. फूलचन्द्र यादव निवासी ग्राम चितरावल (मुडियार), थाना फूलपुर, को एक नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।
इसी क्रम में जनपद के कुल 17 थानों से 51 वारंटी पुलिस की गिरफ्त में आए। इनमें थाना रौनापार से 10, जहानागंज से 9, कप्तानगंज से 6, कंधरापुर से 5, महराजगंज से 4, निजामाबाद व सरायमीर से 3-3, मुबारकपुर व बरदह से 2-2 तथा कोतवाली, रानी की सराय, गंभीरपुर, बिलरियागंज, फूलपुर, मेंहनगर, तरवां व मेंहनाजपुर से 1-1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
