रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के थाना महराजगंज पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम उ0नि0 अशोक कुमार सिंह मय हमराह टीम के साथ चेकिंग अभियान में लगे हुए थे। इसी दौरान पिपरपाती मोड़ ग्राम उसुरकुढवा के पास से इन्दल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर, को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना महराजगंज पर मुकदमा  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया है। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।