आज़मगढ़। रविवार को मारवाड़ी युवा मंच एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में एक बृहद रक्तदान, होम्योपैथिक एवं फिजियोथैरेपी परामर्श शिविर का आयोजन शहर स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  चिराग जैन तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर शुभम तोदी और बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक  रंजन यादव रहे।

कार्यक्रम के दौरान शाखा आजमगढ़ के सत्र 2025-26 का पदग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रत्युष डालमिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अविनाश जालान को अध्यक्षीय बैज लगाकर पदभार सौंपा। साथ ही सचिव साकेत शर्मा और कोषाध्यक्ष श्री अंकुर रुंगटा को भी बैज पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर शहर की अग्रणी संस्थाओं के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रोटरी क्लब से पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल एवं सचिव रविशंकर प्रजापति, लायंस क्लब से अध्यक्ष ओम अग्रवाल और सचिव सुनील अग्रवाल, श्रीकृष्ण गौशाला समिति से अध्यक्ष अनुप अग्रवाल व सचिव मनोज खेतान तथा नारी शक्ति सेवा संस्थान से सचिव श्रीमती पूनम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंच का संचालन आकाश अग्रवाल ने किया और मंच एवं शाखा के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा ने डाला।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अविनाश जालान ने शाखा में नए सदस्यों को शामिल करते हुए राघव रुंगटा, सीए आदित्य रुंगटा, यश रुंगटा एवं सीए आशीष खंडेलिया को सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम संयोजक  प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 60 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। वहीं होम्योपैथिक एवं फिजियोथैरेपी परामर्श शिविर से 100 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया। नि:शुल्क सेवा देने वाले डॉ. भक्तवत्सल और डॉ. अतुल कुमार जालान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि आज मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने रक्तदान करने वाले मंच के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और सभी लोगों से अपील की कि वे भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

शिविर में अनेक गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही जिनमें भोलानाथ जालान, अशोक रुंगटा, अशोक खंडेलिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, संपत शर्मा, अजीत रुंगटा, संजय डालमिया, डॉ. प्रमोद खेतान, श्यामसुंदर डालमिया, राजीव डालमिया, गोपाल डालमिया, सोनू जालान, गौरव तुलस्यान, विजय शर्मा सहित नारी शक्ति की ओर से रूपाली रुंगटा, बबिता जसरासरिया, ऋचा डालमिया, पायल जालान, कल्पना जालान, शीनू जालान, श्वेता शर्मा, चंचल पोद्दार एवं आशु तुलस्यान उपस्थित रहीं।