रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज के गोला बाजार स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर पर मंगलवार की देर शाम गणेश पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद लोगो ने पुलिस चौकी पर पहुंचे । वही पुलिस ने दावा किया कि मौके केवल तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर स्थानियो ने शिकायत की थी जिसे सुलझा लिया गया है, तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
जानकारी के अनुसार, आयोजक मंडल द्वारा बीते तीन वर्षों से लगातार गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंडाल सजाया गया था। बताया गया कि प्रतिमा स्थापना से पूर्व ही स्थानिय लोगों ने तेज़ आवाज में डीजे न बजाने की बात कह दी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मौके पर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद चौकी लालगंज बुलाया। लेकिन चौकी परिसर में भी मामला शांत नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देवगांव कोतवाल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। कोतवाल के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और मामला शांत हो गया।
वही एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया व मीडिया चल रहा है कि देंवगांव कोतवाली के लालगंज कस्बे में गणेश प्रतिमा के स्थापना को लेकर तनाव व लोगों ने चौकी का घेराव किया है। लेकिन वहां पर कोई तनाव नही है। गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा चुकी है। वहां के स्थानीय लोगो ने पुलिस चौकी पर तेज़ आवाज में डीजे को बजाने को लेकर शिकायत की थी। इस संबंध में आयोजको को बता दिया गया है। वहा कोई तनाव व समस्या नही है।
