आजमगढ़। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, आजमगढ़ क्षेत्र की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया 2025-26 बुधवार को सम्पन्न हुई। यह चुनाव क्षेत्रीय कार्यालय में पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिंह (क्षेत्रीय मंत्री, गोरखपुर क्षेत्र) की देखरेख में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षकीय आख्या के अनुसार इस बार कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द प्रताप सिंह को संरक्षक और शोभनाथ यादव को सह संरक्षक बनाया गया। वहीं प्रवेश कुमार सिंह (बुकिंग लिपिक, आजमगढ़ डिपो) को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर नारकण्डेय तिवारी, राहुल कुमार सिंह और महेश चन्द्र पाण्डेय का चयन हुआ। क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व दिलीप कुमार तिवारी (कार्य सहायक द्वितीय, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय) को सौंपा गया।

संयुक्त मंत्री के रूप में अवनीश पाठक और हरिराम सिंह, जबकि संगठन मंत्री गौरव दीक्षित बने। सह संगठन मंत्री पद पर निशा (कार्यालय सहायक द्वितीय) को चुना गया। कोषाध्यक्ष चन्दन सिंह (बुकिंग लिपिक) और कार्यालय मंत्री मनोज पाण्डेय (संविदा परिचालक, डॉ. अम्बेडकर डिपो) बने। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दिलीप यादव (परिचालक, आजमगढ़ डिपो) को दी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय कुमार श्रीवास्तव, शुशील यादव, रामजीत भारती, अशोक पाण्डेय और अरविन्द राय का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्यकारिणी आपसी सहमति और सर्वसम्मति से गठित हुई है।