आज़मगढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर छात्र समेत दो ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को क्ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की पड़ताल में जुटी है।

पहली घटना सिधारी थाना क्षेत्र के घोरट गांव की है। यहां शुक्रवार की देर शाम कक्षा 10 का छात्र अवतंस राय (15) ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, वह तीन बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था। उसकी मां सुषमा किसी काम से बाहर गई थीं। देर शाम  घर लौटीं तो उन्होंने बेटे को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

दूसरी घटना रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया पकड़ीहवा गांव की है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे शशिकला ऊर्फ सीता (35) पत्नी नगीना ने कमरे में चुल्हे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंचे एसआई शिवम मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवारजन रो-रोकर बेहाल हैं जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।