आजमगढ़। जिले के साठियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख स्व. सुभाषचंद्र सिंह समेदा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को उनके सुपुत्र स्वतंत्र कुमार सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मंडलीय चिकित्सालय व मिनी पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर समाजसेवी विनीत सिंह रिशु ने कहा कि स्व. बाबू सुभाष सिंह समेदा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 600 मरीजों में फलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मरीजों से उनकी समस्याओं को भी सुना गया और उनकी सेहत व सुविधा का ध्यान रखा गया। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हर किसी को आयोजित करने चाहिए।

वहीं, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि सुभाष सिंह जी की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस फल वितरण कार्यक्रम में हम सभी लोग सहभागी हुए हैं। फल वितरण के बाद स्व. सुभाष सिंह समेदा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।।

इस अवसर पर स्वतंत्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि उनके पिता हमेशा समाज सेवा और गरीबों की मदद के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर समाज में सेवा और मानवता का संदेश देने के लिए मरीजों में फलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर सुधीर सिंह, डॉ. राकेश राय, विनीत सिंह रिशु, निखिल राय, आशीष तिवारी, राकेश गोंड, रिंकू सिंह, अभिषेक सिंह, अविनाश यादव, अविनाश सिंह, ऐहतराम, मुन्ना सिंह, टिपु राय, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
