आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस ने सतर्कता और मुखबिर सूचना के आधार पर दो अलग-अलग अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध असलहा व चाकू की तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

सिधारी थानां के  प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान बिहरोजपुर क्रॉसिंग से लगभग 100 मीटर पहले बहदग्राम शाहगढ़ के पास अभियुक्त अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर को मुखबिर सूचना के आधार पर  हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास  एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिधारी पर  आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर  अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय  किया गया।

वही उ0नि0 मो0 जावेद सिद्दीकी मय हमराह द्वारा खोजापुर/मिल्कीपुर मोड़ के पास हाईवे पर अभियुक्त अभिनंदन पाण्डेय उर्फ चुलबुल पुत्र सुधाकर पाण्डेय निवासी चकिया थाना रानी की सराय को मुखबिर  हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेजा गया है।