आजमगढ़। जिले के  बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए टुल्लू पंप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, राजेपुर गांव निवासी वादी राजेन्द्र पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 30 अगस्त की रात करीब 10 बजे उनके दरवाजे पर लगे हैंडपंप का टुल्लू पंप अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि चोरी की घटना गांव के ही विशाल दीक्षित पुत्र मलन दीक्षित द्वारा की गई है।

इस आधार पर थाना बरदह में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मंगलवार को सुबह 7:30 बजे अहिरौली टावर के पास से अभियुक्त विशाल दीक्षित पुत्र संतोष दीक्षित उर्फ मलन निवासी राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।