आजमगढ़। जिले के थाना मुबारकपुर पुलिस ने चोरी के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम ओझौली निवासी देवनरायण मिश्र ने थाना मुबारकपुर में तहरीर दी थी कि उनकी जनरल स्टोर की दुकान, जो डीह मेन रोड पर स्थित है, में अमित गोड़ उर्फ निरहू पुत्र बलिराम गोड़ निवासी डीह ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव को सौंपी गई थी।
विवेचना के क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ अभियुक्त अमित गोड़ उर्फ निरहू को ग्राम अतरडीहा स्थित मौर्या बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग से दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया।
