आजमगढ़।जिले के  रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित घने जंगल में बुधवार को संदिग्ध अवस्था मे एक शटरिंग मजदूर का शव पेड़ की डाल पर  फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी 20 वर्षीय विकास कुमार पुत्र शिवनारायण के रूप में हुई। वह शटरिंग का काम करता था । 

बताया जा रहा है कि युवक सोमवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस घटना की   जांच कर रही है।