आजमगढ़। जिले की देवगांव पुलिस ने गुरुवार को  चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। पुलिस  ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

जौनपुर जिले के थाना केराकत क्षेत्र के ग्राम पतौरा निवासी तुषार कुमार से जुड़ा है। उन्होंने थाना देवगांव में तहरीर दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन नहीं मिला, जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।

इसी बीच गुरुवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गायत्री मोड़ पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक पर एक संदिग्ध युवक खैरा नियमताबाद रोड होते हुए लहुवां कला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के दौरान युवक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।