आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में के नगर पंचायत कार्यालय के पीछे गुजरी रेल लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक द्वारा दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक सूरज (32 वर्ष) पुत्र सीताराम, थाना अहरौला क्षेत्र के मतलबपुर गांव का रहने वाला था और आटा चक्की चलाकर जीवन-यापन करता था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से घरेलू कलह के कारण मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार को वह फूलपुर बाजार जाने के लिए घर से निकला और नगर पंचायत कार्यालय के पीछे गुजर रही रेल पटरी पर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे और वहां कोहराम मच गया।