आजमगढ़।जिले के थाना सिधारी पुलिस ने नरौली जाने वाले रास्ते की पुलिया से नाजायज गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि नरौली जाने वाले रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति के पास अवैध गांजा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मूसेपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने पुलिया के पास अभियुक्त रामनयन पुत्र समई निवासी मंगरावा थाना गम्भीरपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 2.512 किलोग्राम गांजा और 900 रुपये नगद बरामद हुए।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी के ख़िलाफ़ 9 मुकदमे दर्ज है।
