रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के थाना अहरौला क्षेत्र में दहेज के लिए  प्रीती नामक युवती की फांसी लगाकर हत्या करने का मामले में  पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वादी राजवती पत्नी गंगाराम निवासी फत्तेपुर मानिकपुर थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर ने थाना अहरौला में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री प्रीती की शादी जून 2020 में शोले पुत्र हरीराम निवासी फरीदपुर थाना अहरौला से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि 05 सितंबर को प्रीती की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद  थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय टीम ने अभियुक्त शोले (पति) और प्रभावती (सास) को बरामदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।