आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना के लंगड़पुर गांव में  मारपीट के एक गंभीर मामले में आजमगढ़ पुलिस ने मुंबई, महाराष्ट्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मामला तार हटाने के विवाद से शुरू हुआ था, जिसमें पीड़िता पर सिर पर हथौड़े से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, 6मार्च को वादी शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 बरखू यादव निवासी लंगड़पुर थाना मुबारकपुर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने बताया कि उनके घर के तार हटाने के विवाद को लेकर अभियुक्त ओमप्रकाश यादव पुत्र अम्बिका यादव ने उनकी पत्नी पूनम यादव को गाली गलौज के साथ सिर पर हथौड़ा मारकर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर थाना मुबारकपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा  दर्ज किया गया।

बीते तीन सितंबर को प्र0नि0 मुबारकपुर शशि मौलि पांडेय के निर्देशन में उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुंबई रवाना हुए। अभियुक्त का पता टीजे रोड, नियर सुन्दर टावर, सिवड़ी, मुंबई था। वहां पुलिस ने आठ सितंबर को करीब 02:15 बजे उसे हिरासत में लिया। अभियुक्त को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मुबारक पुर थाना लाया गया। नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।