रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउतपुर गांव में बुधवार की रात को शरारती तत्वों ने सलीम अहमद के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी, जिससे एक थार पूरी तरह जलकर राख हो गई। पास में खड़ी फॉर्च्यूनर को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया।
पीड़ित सलीम अहमद ने बताया कि उनके घर के बाहर प्रतिदिन की तरह थार और फॉर्च्यूनर खड़ी रहती थी। रात करीब 2 बजे दो शरारती युवकों ने थार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग फैलते ही परिवार को इसकी सूचना मिली और उन्होंने फॉर्च्यूनर को सुरक्षित स्थान पर हटाकर बचाने की कोशिश की। हालांकि थार जलकर राख हो गई, फॉर्च्यूनर को केवल आंशिक नुकसान हुआ।
इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में आरोपियों को गाड़ी में आग लगाकर भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवकों की पहचान जुटना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगालकर भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोसल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी होने के बाद जांच कराई गई है। जिसमे एक सीसी टीवी में आग लगाकर भागते हुए दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान कराई जा रही , आगे जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
