रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।  शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को हिरासत में लेकर चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए।

शहर कोतवाली में ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल चोरी के कई मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बाबूलाल, जो ई-रिक्शा चालक हैं, ने शिकायत दर्ज कराया कि बीते  नौ मई  को न्यायालय परिसर के बाहर खड़ा उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया। इसी तरह सुमन श्रीवास्तव ने  16 अप्रैल  को अमर होटल के पास खड़ा उनका वाहन चोरी हो गया। तीसरी घटना में कीलम यादव का ई-रिक्शा 03 सितंबर  को महिला अस्पताल के पास गायब हो गया। तीनों घटनाओं पर थाना कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, उ0नि0 यश सिंह पटेल और उनकी टीम ने शनिवार को बाग लखराव पुलिया से अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव उर्फ पिन्टू पुत्र लालधर यादव निवासी ग्राम बिसौली थाना कंधरापुर को हिरासत में लिया। तलाशी में आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा  तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।