आजमगढ़। देश की प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण कंपनी रेमंड ने अपने सौ वर्षों के सफलतम सफर को लेकर विशेष उत्सव का आयोजन किया। भारतभर में फैले लगभग 40 से 50 प्रमुख शोरूम पर एक साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक स्थित रुंगटा क्लॉथ हाउस पर भी यह आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शोरूम में ग्राहकों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की अच्छी खासी उपस्थिति रही।

इस मौके पर रेमंड कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि लव हलान एवं अलौकिक सिंह ने शोरूम के प्रोपराइटर परितोष रुंगटा, शिरीष रुंगटा और कान्हा रुंगटा के साथ मिलकर केक काटा और कंपनी की उपलब्धियों का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि रेमंड की पहचान न केवल बेहतरीन वस्त्रों से है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और भागीदारी से भी बनी है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में कंपनी नए क्षेत्रों में विस्तार करेगी और ग्राहकों तक उत्कृष्ट उत्पाद व सेवाएँ पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।

शोरूम के प्रोपराइटरों ने कहा कि रेमंड हमेशा से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक फैशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नए उत्पादों व तकनीक के साथ हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।