रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं द्वारा ग्रामीण महिलाओं से ठगी व चोरी करने के मामला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर न्यायालय में चालान किया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पीड़िता रेखा कन्नौजिया पत्नी वीरेन्दर कन्नौजिया, ग्राम सरायपल्टू, थाना गम्भीरपुर ने थाने में तहरीर दी कि 3 अज्ञात महिलाएं घर आकर पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर उसके गले का मंगलसूत्र, लॉकेट, जंजीर, कान के झुमके और उसके पति की जंजीर लेकर चली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी ने विवेचना करते हुए शनिवार को अभियुक्ताओं शकिना पत्नी राजू उर्फ नेता (35), मेहनाज पत्नी स्व. गुड्डू (40) और गरीबुन पत्नी आशिक (35), सभी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को रोहुआ शराब ठीके से 300 मीटर दूर सरायपल्टू की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1 मंगलसूत्र, 1 लॉकेट, 1 जंजीर, 1 जोड़ी झुमके और 3000 रुपये नकद बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्ताओं का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
