रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ अहरौला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अहरौला थाना में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। शौकत अली माहुल नगर पंचायत के निवासी हैं। उनकी टिप्पणी से राजनीतिक संगठनों में भारी नाराज़गी है। जगह-जगह फुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
भाजपा नेता प्रमोद राजभर निवासी निजामपुर गांव ने थाने में तहरीर देकर शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने भी अमर्यादित टिप्पणी को लेकर थाने में तहरीर दी।
अहरौला थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
