आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के समीप मंगलवार की रात को दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह वाराणसी में मौत हो गयी। इस भीषण दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है। जबकि दो युवक घायल हुए है।

बता दे कि मंगलवार की देर रात सूरहन मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने दो युवकों मोहम्मद सैफ (16 वर्ष) पुत्र बेचू  और कसरू (17 वर्ष) पुत्र इरफान निवासिगण कौरागहनी, थाना सरायमीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुधवार को वाराणसी में उपचार के दौरान घायल तीसरे युवक अभिषेक 21 वर्ष पुत्र दारा राम निवासी भूलंडीह, थाना बरदह की भी मौत हो गई। वही चौथे युवक गगन पुत्र पप्पू निवासी भूलंडीह, थाना बरदह सहित दो का उपचार चल रहा है।

वाराणसी से एंबुलेंस से अभिषेक का घर पर शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अभिषेक भूलनडीह गांव के ग्राम प्रधान दारा राम का पुत्र था।