आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल तीन प्रकरण प्राप्त हुए। उपस्थित अधिकारियों में मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेन्द्र, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा विंग कमांडर (अप्रा.) कुमार राजीव रंजन शामिल रहे। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।