रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास शनिवार की सुबह एक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर के लाडो बलिया गांव निवासी 20 वर्षीय प्रिंस कुमार शनिवार की सुबह लगभग छह बजे अपनी बुआ के घर ओझौली गांव से लौट रहा था। जैसे ही वह दरियाबाद पुल के पास पहुँचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रिंस कुमार अपने परिवार में इकलौता संतान बताया जा रहा है।
