आजमगढ़।  ज़िले के तहसील निजामाबाद के सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर किया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा।

इस अवसर पर कुल 65 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 62 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी आवेदन पत्र शत-प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित हों।

समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी निजामाबाद सुनील कुमार धनवंता, तहसीलदार निजामाबाद और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।