आजमगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सक्रिय अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इस अभियान में चोरी की सम्पत्ति खरीदने, छेड़खानी, छिनैती और अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त 2 अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया।
जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने थाना कोतवाली के दो अपराधियों को गुण्डा अधिनियम के तहत जिलाबदर करने का आदेश दिया है। दिनांक 12.09.2025 से ये अपराधी अगले छह माह के लिए जिले से बाहर रहेंगे। जिलाबदर किए गए अपराधियों में शुभम सोनकर, पुत्र अच्छेलाल सोनकर, निवासी गुरूटोला, और सिद्धार्थ कुमार, पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी हरैया थाना शहर कोतवाली शामिल हैं।
