आज़मगढ़। 28वीं अन्तर्जनपदीय वाराणसी जोन की प्रतियोगिता में आजमगढ़ की महिला पुलिस टीम ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एक दिन की पुलिस टीम की तरह तैयारी कर, टीम ने हर चुनौती को पार करते हुए 300 मीटर प्रोन पोजिशन (60 बाल) प्रतियोगिता में जनपद मीरजापुर की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया और चल बैजन्ती (शील्ड) प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शिरीना बानो ने 300 मीटर प्रोन पोजिशन में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चमन खातून ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा दोनों आरक्षियों ने 10 मीटर एअर पिस्टल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में दोनों आरक्षियों का सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
