रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आज़मगढ़। नगर पंचायत के पास गुरुवार दोपहर एक महिला के साथ लूट की घटना ने हड़कंप मचा दिया।  मौके पर पंहुची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल कलाम नगर निवासी बेबी पत्नी स्व. मुख्तार, जो स्वयं सहायता समूह से संबंधित है, गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अपना समूह का पैसा नगर पंचायत कार्यालय के पीछे कैशपार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस ऑफिस में जमा करने गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और गला दबाकर ब्लाउज में रखे 15,666 रुपये छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि इसके साथ ही दो अन्य अज्ञात पैदल युवकों ने उसका हाथ भी पकड़ रखा था।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।  पूरे मामले की जांच कर रही है ।