आजमगढ़। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार को राम्या शॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। भाजपा नेता, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने शोरूम के प्रोपराइटर शुभम सिंह के पिता रविशंकर सिंह के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने शोरूम का अवलोकन किया और मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्वांचल में राम्या का यह एक्सक्लूसिव शोरूम महिलाओं के लिए बेहद किफायती साबित होगा। यहां आधुनिक डिजाइन और नए कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो निश्चित रूप से आजमगढ़ वासियों को पसंद आएगी।

राम्या शोरूम के उद्घाटन में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रोपराइटर शुभम सिंह के साथ गोपाल राय, संजय सिंह, विजय ढाका, स्वाति सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।