कानपुर देहात। ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया की टीम ने रविवार को कदम प्लस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में छात्रों के लिए प्रेरणात्मक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया।

ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के डॉ. अनिल जैन, मनोज कनौजिया और अंजना यादव ने पीएम श्री सिविलियन विद्यालय विरोहा, कंपोजिट विद्यालय चांदापुर और प्राथमिक विद्यालय मऊख़ास में कदम प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, कक्षा शिक्षण और अभिभावक-शिक्षक बैठक जैसी गतिविधियाँ आयोजित कीं। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में डायट मेंटर डॉ. जगदंबा त्रिपाठी ने विशेष रूप से भाग लिया और छात्रों को पढ़ाई में रुचि बढ़ाने तथा शैक्षिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी हेतु प्रेरित किया। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकीय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सफल बनाया

यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों की भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में सराहनीय मानी गई।