रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहारपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति की कूलर ठीक करते समय करंट लगने से  मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहारपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश मिश्रा अपने घर पर खराब कूलर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कूलर में करंट उतर गया और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही राजेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश मिश्रा स्वर्गीय कर्मदेव मिश्रा के पुत्र थे। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में 90 वर्षीय मां यशोदा देवी, पत्नी सुषमा देवी और दो बेटियां अंशिका व अंशु हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर की पूरी जिम्मेदारी राजेश मिश्रा पर थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।  हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश मिश्रा मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।  पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा पूरा करने के बाद परिजनों ने  अंतिम संस्कार कर दिया।