आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही  मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र के छांगुरपुर मिश्ररौलिया गांव निवासी 31 वर्षीय अभय कुमार सोमवार को किसी कार्य से वाराणसी गए थे। शाम करीब छह बजे जब वे बाइक से घर लौट रहे थे और पासीपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में पुलिस ने मृतक के ससुर बलदेव निवासी गनेशपुर, थाना राजेसुल्तानपुर (अंबेडकर नगर) की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।