रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम  नकाबपोश बदमाशों ने फिनो बैंक मित्र से कट्टे और चाकू की नोक पर लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद और दो मोबाइल लूट लिए

मिली जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के गौरा बादशाहपुर निवासी प्रीतम प्रजापति (19) और दीपक प्रजापति (20) दोनों भाई फिनो बैंक के मित्र हैं। शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे जब वे अपने बैंक कार्य से लौट रहे थे, तभी दुर्गापुर पोखरे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने कट्टा और चाकू दिखाकर उनके पास मौजूद बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये और दो मोबाइल छीन लिए, जिनसे बैंक का लेन-देन किया जाता था।

लूट के बाद बदमाश अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरदह थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।