आजमगढ़। जिलाधिकारी ने जिले में प्रशासनिक सुधार और बेहतर कार्यपालिका संचालन के लिए तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें खास बात यह है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS सुनील कुमार धनवंता को नई न्यायिक जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के अनुसार, सुनील कुमार धनवंता, जो वर्तमान में उप जिलाधिकारी निजामाबाद एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद के पद पर कार्यरत थे, अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही चन्द्र प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 344-गोपालपुर, को उप जिलाधिकारी निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं संत रंजन, जो पहले उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज/बूढ़नपुर/अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) थे, अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वे अपने नए पदों पर पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ प्रशासनिक और न्यायिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।