आज़मगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व हत्या के प्रयास में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बीते शुक्रवार को सुबह ग्राम बहाउद्दीनपुर में प्रथम पक्ष – पुष्पा पत्नी राजमन सहित 10 लोग और द्वितीय पक्ष – कुलदीप पुत्र राधेश्याम सहित 11 लोग आपस में मारपीट में लिप्त हो गए। दोनों पक्षों के पुरुष और महिला सदस्य लाठी-डंडा, फावड़ा और गड़ासा लेकर भिड़ गए। घटना स्थल पर ग्रामीणों के बीच-बचाव से दोनों पक्षों की जान बचाई गई और कुछ लोग घायल हुए।
मेडिकल परीक्षण एवं मजरूबी चिट्ठी तैयार करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह ने खण्डजा मार्ग तिराहा से अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र शोभनाथ, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर को हिरासत में लिया। अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
