आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को सुखदेव पहलवान स्टेडियम से पहाड़पुर चौराहा तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सभी बूथों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय उपस्थित रहे, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि हरिओम पांडेय ने पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद भारत 562 छोटी-बड़ी रियासतों में बँटा हुआ था, जिन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत में मिलाकर राष्ट्र के एकीकरण का महान कार्य किया। उन्होंने कहा कि पटेल का योगदान भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, परंतु जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था, वह कांग्रेस सरकारों ने कभी नहीं दिया। वे स्वयं कांग्रेस के सदस्य रहे और जीवनभर पार्टी के लिए कार्य किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में उनकी विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित कर उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे। उनके जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ आज से हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, प्रदेश महामंत्री (किसान मोर्चा) घनश्याम पटेल, डॉ. श्याम नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पवन सिंह, मुन्ना नागेंद्र पटेल, नन्हकूराम, राम सरोज, आनंद सिंह, प्रवीण सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, मुंशी निषाद, योगेंद्र यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।