आजमगढ़। जिले के  मुबारकपुर थाना क्षेत्र में   गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस एक दिन पूर्व आरोपी ससुर और बहू को गिरफ्तार कर चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी कि लालधर, रामचंद्र, सविता, जयश्याम, अवधेश और दो-तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके पिता की हत्या करा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले लालधर और उसकी बहू सविता को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोप में वांछित चल रहा आरोपी रामचंद्र को रविवार सुबह मदारपुर से गिरफ्तार किया गया है

थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोप में वांछित चल रहा आरोपी रामचंद्र को रविवार सुबह मदारपुर से गिरफ्तार किया गया है

पुलिस के मुताबिक  बीते एक अक्तूबर  को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि लगभग 25 दिन पहले रात करीब नौ बजे उनकी बेटी के साथ नलकूप चालू करने जाते समय आदित्य उर्फ पिलुआ, सुमित और अभिषेक ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, जबकि चौथे आरोपी प्रिंस ने घटना का वीडियो वायरल किया था। इन चारों आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।

हत्या वाले दिन यानी 27 अक्तूबर को न्यायालय में पीड़िता का बयान होना था। बयान न हो सके और मुकदमा आगे न बढ़े, इसलिए लालधर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पैसों से दो शूटर हायर किए और उसी दिन हत्या की साजिश को अंजाम दिया।