आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या 6 नवंबर 2025 को आज़मगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस लाइन सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। इस जनसुनवाई में जिले की महिलाएं महिला उत्पीड़न व अन्य समस्याओं से संबंधित मामलों को प्रस्तुत कर सकेंगी।
महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इच्छुक महिलाएं अपनी समस्याओं के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ से संपर्क कर कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती हैं।
कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी या सहयोग के लिए वन स्टॉप सेंटर आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल के मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा, उसी दिन अपराह्न 2:00 बजे से ब्लॉक रानी की सराय में श्रीमती प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में जागरूकता चौपाल, स्वास्थ्य शिविर और जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी।
