आजमगढ़। यातायात माह के अवसर पर आजमगढ़ में आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर एक महीने तक चलने वाला विशेष अभियान शुरू किया गया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और लोगों में जागरूकता फैलाना है।
इस अभियान के दौरान आरटीओ और यातायात पुलिस ने हेलमेट लगाने, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के साथ ही कई लोगों पर कार्रवाई भी की। साथ ही, वाहन के नए रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी जनता को दी गई। आजमगढ़ आरटीओ अतुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकता एक्सीडेंट डेथ रेट को कम करना और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने वाले नागरिकों को भी शासन की योजनाओं के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर आरटीओ अतुल कुमार और यातायात निरीक्षक संजय कुमार पाल भी मौजूद रहे और अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण किया।
