रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (40) पुत्र झपसी सिंह, निवासी सुरजनपुर, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और करीब दो माह पहले घर आया हुआ था। कुछ समय से वह अपनी ससुराल बढ़या गांव में रह रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
