रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा अचल सिंह गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को ग्राम देवारा अचल सिंह निवासी नरसिंह यादव ने थाना रौनापार में तहरीर दी थी कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर गांव के ही जित्तन, बिजुली और अस्तानंद ने उन पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के चाचा रामशकल यादव को भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में थाना रौनापार पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार सुबह उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों जित्तन पुत्र बंशराज, बिजुली पुत्र बंशराज और अस्तानंद पुत्र जित्तन, निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह को बेलहिया ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
